CAA के समर्थन में अमित शाह की रैली, बोले- भ्रम फैलाकर मुस्लिमों को भड़का रहा विपक्ष

देशभर में नागरिकता संसोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस कानून के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से जागरुकता रैली की जा रही है। इसी क्रम में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लखनऊ में रैली करेंगे। इस रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है।

0
1246

लखनऊ: देशभर में नागरिकता संसोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस कानून के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने लखनऊ में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि विपक्ष CAA को लेकर भ्रम फैला रहा है साथ ही मुस्लिमों को भड़का भी रहा है।

बता दें कि बीजेपी की ये रैली लखनऊ के रामकथा पार्क में आयोजित की गई। इस रैली में 1 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई थी।

ये भी पढ़ें- परीक्षा पे चर्चा 2020: हम विफलताओं में भी सफलता की शिक्षा पा सकते हैं- PM मोदी

गौरतलब है कि जब से नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। ऐसे में लोगों को इस कानून के प्रति जागरुक करने के लिए बीजेपी ने जागरुकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी क तमाम बड़े नेता CAA को लेकर जनसभाएं कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here