बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने ब्रज में मनाई दिवाली, रद्द किया गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आजेडी चीफ लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव का ब्रज से खास लगाव जगजाहिर है। तेजप्रताप यादव अक्सर अपने धार्मिक कार्यक्रमों पर कान्हा की नगरी में आते रहते हैं। इस बार की दिवाली भी उन्होंने ब्रज मे ही मनाई है।

0
1112
Tej-Pratap-Yadav

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आजेडी चीफ लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव का ब्रज से खास लगाव जगजाहिर है। तेजप्रताप यादव अक्सर अपने धार्मिक कार्यक्रमों पर कान्हा की नगरी में आते रहते हैं। इस बार दिवाली में भी पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को वृंदावन पहुंचे थे।

जानकी के अनुसार, सोमवार को उन्हें राधाकुंड में अन्नकूट महोत्सव में शामिल होना था। भारी भीड़ के चलते उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया। गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो के पुत्र तेजप्रताप यादव ने इस बार भी दीपावली का पर्व ब्रज में रहकर मनाया है।

तेजप्रताप के ब्रज के सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के हवाले से खबर है कि सोमवार को गोवर्धन में गिरिराज की पूजा और दानघाटी स्थित यदुवंशी पूजा स्थल श्री राधाकृष्ण मन्दिर गिरिराज महाराज पर सेवाधिकारी विजन यादव द्वारा अन्नकूट महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होना था।

ब्रज में गोवर्धन में पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वज से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप के सखा के हवाले खबर है कि पद्मश्री रमेश बाबा महाराज की राधारानी ब्रजयात्रा के वृन्दावन स्थित देवराह बाबा आश्रम के सामने पड़ाव स्थल पर पहुंचकर ब्रज यात्रा का वर्णन सुनेंगे।

तेज प्रताप यादव गत शनिवार को वृंदावन पहुंचे थे। जहां उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय में बीमार श्रद्धालुओं का हाल जाना था। ये श्रद्धालु चौरासी कोस ब्रजयात्रा के दौरान यमुना जल पीने से बीमार हो गए थे। इस घटना के लिए तेज प्रताप ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। यमुना महारानी को देखकर हृदय द्रवित है। उन्होंने कहा , यदि यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो आंदोलन करेंगे।

तेजप्रताप ने कहा, यमुना में यमुना जल न बहकर दिल्ली का दूषित पानी बह रहा है। इसी कारण आचमन करने से ब्रजयात्रा के श्रद्धालु बीमार हो गए। उन्होंने बीमार लोगों के हाल के बारे में चिकित्सक से भी जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here