मुंबई। भारत में कोरोना वायरस का खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में लंदन से भारत लौटी मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुकी हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरीं थी।
इस मामले में बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई थी और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे। कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पुलिस हरकत में आ गई। 14 मार्च को होटल में पहुंची थीं और 16 मार्च को चेक आउट किया था। होटल में उनसे मिलने पांच लोग भी पहुंचे थे।
कनिका मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अब उन सब लोगों की तलाश में जुट गई है जिनसे कनिका कपूर ने मुलाकात की थी। इसको लेकर पुलिस शालीमार गैंट अपाटमेंट भी पहुंची, वहां भी इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि उस पार्टी में कौन कौन लोग शामिल हुए थे।
इस मामले में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कनिका कपूर के माता-पिता और घर में मौजूद नौकर की भी जांच कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक 3 वह लंदन से पहले दिल्ली पहुंचीं थी। इसके बाद दिल्ली से लखनऊ आईं थी। अब इस बात की भी जांच हो रही है कि वह दिल्ली से किस फ्लाइट से आई।