23 मार्च राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन ?

0
1387
Horoscope Today

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय बीतेगा। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज नई ऊर्जा का संचार होगा, जो आपको कार्य करने में सफलता दिलाएगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ: आज पारिवारिक जीवन के कार्य सफलतापूर्वक करेंगे। घर-परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके प्रयास को भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन: इस राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला बीतने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी पेशे में सफलता मिलेगी। किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए भगवान की आराधना करें। परिवार के साथ अच्छे रिश्ते बनेंगे।

कर्क: आज इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि जितना हो सके, बाहर जाने से बचें। वाहन सवधानीपूर्व चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। कोई बड़ा फैसला न लें।

सिंह: इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी भी कार्य को करने में परिवार का साथ मिलेगा। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, लेकिन ज्यादा भावुक होने से बचें।

कन्या: आज विरोधियों की आलोचना पर ध्यान न दें। अपने कार्यों को पूरे ध्यान से करें। विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला: आपको योग्यता के अनुसार मान-सम्मान मिलेगा। रोजगार में परेशानियां हो सकती है, हालांकि सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान प्राप्ति का सुख मिलने वाला है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक: आज मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक हो सकती है, इसके चलते निराशात्मक रवैया रहेगा। क्रोध व आवेश में आने से बचें। वाद-विवाद से बचें। वाणी में सौम्यता बनाए रखें।

धनु: आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी प्रिय व्यक्ति से हुई मुलाकात यादगार बन सकती है। यात्रा से परहेज करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें।

मकर: धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी को दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। कोई नया कार्य कर सकते हैं। आने वाला समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सेहत पर ध्यान दें, बाहर निकलना अवॉयड करें।

कुंभ: आज सोचा हुआ कार्य पूरा होगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की बातों का सम्मान करें। यह पल आपके लिए सुखद रहेगा।

मीन: आज धन खर्च होने का योग बन रहा है। रिश्तेदारों की बातें दिल से न लगाएं। ये आपके लिए बेहतर होगा। घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को समझें। लापरवाही बरतने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here