कोरोना वायरस को लेकर हर्षवर्धन ने जताई चिंता, ढाई लाख यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग

0
1018
Dr Harshwardhan
केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि वायरस को लेकर सरकार गंभीर है। आगे उन्होंने कहा कि अब तक 2,51,447 हवाई अड्डे के यात्रियों की जांच की जा चुकी है। वहीं 12 प्रमुख और 65 छोटे बंदरगाहों पर भी स्क्रीनिंग की जा रही है।

डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि आईटीबीपी कोरांटाइन सुविधा में रखे गए सभी 402 लोगों का नकारात्मक परीक्षण सामने आया है और उनकी स्थिति स्थिर है। उन्होंने लोगों से कहा कोरोना वायरस से आपको घबराने की जरूरत नहीं है। डायमंड प्रिंसेस क्रूज के लोगों को उपचार दिया गया है। क्रूज पर दो भारतीय लोगों के टेस्ट पोजिटिव पाए गए हैं। विदेश मंत्रालय उनकी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।


इस मामले में जापानी सरकार ने बाताया कि क्रूज पर सवार लोगों को उपाचर दिया गया है विदेश मंत्रालय की मदद से चीन को मेडिकल सप्लाई, उपकरण और अन्य सामान भेजे जा रहे हैं। आगे उन्होंने कि जिन लोगों के सैंपल पोजिटिव पाए गए हैं उन्हें जापानी प्रशासन ने हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है, इतना ही नहीं ऐसे लोगों को 19 फरवरी तक उपचार दिया जाएगा।
देश में दवाई के स्टॉक के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दवा की स्टॉक 2-3 महीने के लिए है।जहाजरानी मंत्री ने बताया है कि उन्हें अगले 2-3 महीने के लिए दवाई की स्टॉक प्राप्त हो गई है। हमने मास्क का निर्यात रोक दिया है। इमरजेंसी की हालत में किन चीजों की जरूरत होगी, इसके लिए 15-16 सामग्री की सूची तैयार की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here