केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से नाराज BJP, जेपी नड्डा ने दी चेतावनी !

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का रिजल्ट आम आदमी पार्टी के पक्ष में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हार के कारणों की सीमीक्षा की जा रही है।

0
1175
Agnipath Scheme
Union Minister Giriraj Singh

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी एक बार फिर राजधानी में अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं, इस बार भी करारी शिकस्त झेल चुकी भारतीय जनता पार्टी अपनी हार की समीक्षा कर रही है, जिसमें चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा दिए गए बयानों पर कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष गिरिराज सिह से नाराज हैं। उन्होंने गिरिराज सिंह को पार्टी ऑफिस बुलाकर चेतावनी दी है। पार्टी ऑफिस से निकलकर गिरिराज सिंह ने किसी से भी बात नहीं की।

ये भी पढ़ें- बीजेपी के आरोप के बाद AAP का जवाब- सीखें शिक्षकों का सम्मान करना

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 फरवरी को कहा था, ‘देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। उन्होंने कहा दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़े हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं।’

गिरिराज के इस बयान को सहारनपुर से लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने शर्मनाक बताया था। फजलुर्रहमान ने कहा था ”इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। देवबंद वह स्थान है जिसने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। यहां के उलमा कराम ने लाठियां खाईं। फांसी के फंदों को चूमा, जेल गए और शहीद हुए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here