JNU में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले छात्रों पर FIR दर्ज

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले और अपशब्द लिखने वाले आरोपी छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी छात्रों पर ये एफआईआर विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर की है।

0
1250

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले और अपशब्द लिखने वाले आरोपी छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी छात्रों पर ये एफआईआर विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर की है।

बता दें कि जेएनयू में छात्रों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति और जेएनयू एडमिन ब्लॉक की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाया था। विश्वविद्यालय के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि कथित तौर पर परिसर में तोड़फोड़ करने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर ली गई है और जल्द उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें हॉस्टल फीस बढ़ोतरी पर JNU में छात्रों का हंगामा, प्रशासनिक भवन में की नारेबाजी

उन्होंने बताया कि “हमने प्रशासन ब्लॉक में तोड़फोड़ करने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं।” अब छात्रों की पहचान कर उनपर प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।

गौरतलब है कि हॉस्टल फीस वृद्धि को लेकर जेएनयू में छात्रों ने जबरदस्त बवाल मचाया था। इसके साथ ही जेएनयू कैंपस में तोड़फोड़ भी की गई। कुछ छात्रों ने पूरे प्रशासन ब्लॉक में तोड़फोड़ कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। मालूम हो कि अभी प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here