20 जनवरी राशिफल: सोमवार को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, भोलेनाथ करेंगे बेड़ा पार

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

0
1667

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृषभ: पुराने कार्यों को करने के लिहाज से आज का दिन शुभ है। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। कोई नई आर्थिक योजना फलीभूत हो सकती है।

मिथुन: व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विरोधी परास्त होंगे। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क: आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। आज आर्थिक लाभ होगा।

सिंह: आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आज किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें।

कन्या: आज आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। शत्रु बलहीन रहेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी।

तुला: परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनस में नई योजनाएं बनाएंगे। नौकरी-पेशे के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आत्मविश्वास में में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आज भाग्य आपके साथ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा।

धनु: वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। धर्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। मानसिक शांति मिलेगी।

मकर: आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिजनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ: आज चिंता से मुक्त महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन आनंदमय बीतेगा। जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ मिलने का योग है।

मीन: पिता या किसी बड़े सदस्य से लाभ मिलेगा। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। लाभ मिलने के योग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here