15 नवंबर राशिफल: शुक्रवार के दिन इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगी लक्ष्मी माता

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

0
1274

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

वृषभ: व्यापार के क्षेत्र में सोच समझकर निर्णय लें। वाणी में सौम्यता बनाए रखें, लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बिजी रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन: आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। धन निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे।

कर्क: खर्च के योग बन रहे हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिजनों से सहयोग मिलेगा। धन खर्च के भी योग बन रहे हैं।

सिंह: धन निवेश के लाभ बन रहे हैं। आज किसी भी कार्य को करने में सफलता मिलेगी। धन निवेश के प्रबल योग बन रहे हैं।

कन्या: व्यापार के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा वर्ग के जातकों के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिल सकती है।

तुला: आज भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने उत्साह से आज आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक:यात्रा करने से परहेज करें। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें।

धनु: आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं।

मकर: अचानक रुका हुआ धन मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। तालमेल बनाने की कोशिश करें।

कुंभ: कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं। सोच विचारकर ही फैसला लें। भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर कार्य करें, सफलता मिलेगी।

मीन: आज वाणी पर नियंत्रण रखें। आज स्वास्थ्य नरम और सुस्ती छाई रहेगी। कार्यक्षेत्र में अरुचि पूर्वक काम को करेंगे। वाद-विवाद के कारण मूड खराब हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here