5 जनवरी राशिफल: रविवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे।

0
1294

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे।

वृषभ: आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतनी होगी। फालतू की बातों और परेशानियों से दूर रहें।

मिथुन: आज आपका दिन विशेष लाभदायक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: इस राशि के जातकों को आज नौकरी में सफलता मिलेगी। कार्य के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है।

सिंह: आज भाग्य आप पर मेहरबान है। रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में बिजी रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या: आज के दिन किसी भी नए कार्यों को शुरू न करें। आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है। किसी भी कार्य को सोच-समझकर ही करें।

तुला: आज आपका दिन आनंदमय बीतेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन आनंदमय बीतेगा। शत्रु परास्त होंगे। रुके हुए कार्य पूरे कर सकेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु: आज साहित्य की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। हर कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है।

मकर: आज मन विचलित रह सकता है। किसी कार्य को लेकर मन में उलझन रह सकती है। परिवार में लड़ाई-झगड़े की संभावना है, अत: वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: आज मानसिक रुप से राहत महसूस होगी। सेहत में सुधार होगा। मन की शांति मिल सकती है। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी शुभ है। खुद पर विश्वास रखकर कोई भी कार्य करें, सफलता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here