गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखा है। सोनिया ने अबतक की सुरक्षा के लिए आभार जताया है।
सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा, मैं पूरे परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद देती हूं। जिस तरह से एसपीजी ने समर्पण, विवेक और व्यक्तिगत तरीके से हमारी देखभाल की, उसकी हम गहरी प्रशंसा करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं’।
मालूम हो कि गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया गया है। इसपर राहुल गांधी ने ट्वीट करके एसपीजी जवानों का शुक्रिया अदा किया था।
ट्वीट-
Congress interim President Sonia Gandhi writes to SPG Chief Arun Sinha, says ‘On behalf of the whole family would like to express our deep appreciation and gratitude to the SPG for looking after our security and wellbeing with such dedication,discretion and personal care’ pic.twitter.com/KOyeHfRC2m
— ANI (@ANI) November 9, 2019
गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने वाले केंद्र सरकार के फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘एसपीजी के मेरे सभी भाई बहनों को बड़ा वाला शुक्रिया। इतने वर्षों से उन्होंने मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए दिन रात काम किया। आपकी प्रतिबद्धता के लिए शुक्रिया। आपकी ओर से लगातार समर्थन मिलता रहा। यह सफर बहुत ही प्यार और सीख से भरा रहा।’
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि यह बहुत ही सम्मान की बात रही। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स) सुरक्षा हटाने का फैसला किया था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के उनके परिवार को एसपीजी सुरक्षा कवर दिया गया था।