CAA के खिलाफ UP के कई जिलों में उपद्रवियों का बवाल

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूरे देशभर में बवाल मचा हुआ है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई जगह उग्र प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की और CAA के खिलाफ नारेबाजी की।

0
1286

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूरे देशभर में बवाल मचा हुआ है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई जगह उग्र प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की और CAA के खिलाफ नारेबाजी की।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए। फिरोजाबाद के अलावा मुजफ्फरनगर, बहराइच, अमेठी, बुलंदशहर, गोरखपुर और गोंडा में प्रदर्शन देखने को मिला।

वहीं, दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर भी प्रदर्शन किया जा रहा है। जामा मस्जिद के बाहर CAA के खिलाफ नारेबाजी की गई।

वहीं, CAA को लेकर मचे बवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर कुछ लोग संदेह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कानून केवल घुसपैठियों के खिलाफ है। इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी, बल्कि कुछ शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here