CAA को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, CM योगी ने की शांति की अपील

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते देशभर में भयावह स्थिति है। दिल्ली से लेकर यूपी तक में बवाल मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में इस हिंसा में 6 लोगों की जान जा चुकी है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लोगों से शांति की अपील की है।

0
1322
UP Diwas 2021
यूपी दिवस पर आज कई लाभार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते देशभर में भयावह स्थिति है। दिल्ली से लेकर यूपी तक में बवाल मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में इस हिंसा में 6 लोगों की जान जा चुकी है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लोगों से शांति की अपील की है।

हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए सीएम योगी ने लोगों से अपील करते हुए कहा नागरिकता कानून को लेकर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं उन्हें सही मानकर उकसावे में न आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का दायित्व है और पुलिस हर व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

बिगड़े माहौल को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद है। शनिवार को सूबे के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया गया है। इससे पहले भी गुरुवार और शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज बंद किए गए थे।

बता दें कि गुरुवार को यूपी के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। कानपुर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, अमेठी और बहराइच समेत कई जिलों में उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। हिंसा के बाद कई जगहों पर हाई अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here