इस बार बेहद खास होगा दीपोत्सव, 5 लाख 51 हजार दीपकों से रोशन होगी अयोध्यानगरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस बार भी अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। इस बार अयोध्या में 5 लाख 51 हजार दीपकों से भगवान श्रीराम की नगरी को रोशन किया जाएगा।

0
1470

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस बार भी अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। इस बार अयोध्या में 5 लाख 51 हजार दीपकों से भगवान श्रीराम की नगरी को रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही यहां 226 करोड़ की परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।

वहीं, खास दिवाली से पहले छोटी दिवाली वाले दिन अयोध्यानगरी में शनिवार को सुबह 10 बजे से भगवान राम की कई झांकियां निकाली जाएंगी। इन सभी झांकियों में भगवान श्रीराम के चरित्र को दर्शाया जाएगा। ये कार्यक्रम 2 बजे तक चलेगा। इस मेगा कार्यक्रम में कई देशों के कलाकार भाग लेने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- इस बार ग्रीन पटाखों के साथ मनाएं प्रदूषण रहित दिवाली, ये हैं बेस्ट क्रैकर्स

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस बार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रीराम के चरित्र से जुड़ी कथाओं को प्रस्तुत करने के लिए श्रीराम-सीता का रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण और भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा।

बता दें कि इस बार राज्य सरकार ने दीपोत्सव के भव्य कार्यक्रम को देखते हुए राज्य मेला घोषित कर दिया है। इस बार के कार्यक्रम में 7 राज्यों की रामलीला भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है। सबसे बड़े पर्व के दौरान होने जा रहे इस दीपोत्सव को सार्थक बनाने के लिए लगभग 6000 छात्र-छात्राएं और शिक्षक इसमें जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here