सियाचिन में आए बर्फीले तूफान में 4 जवान शहीद, राजनाथ सिंह ने जताया दुख

सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को बर्फीला तूफान आने से सेना के 4 जवान शहीद हो गए, जबकि दो स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन में शहीद हुए जवानों के लिए शोक प्रकट किया है।

0
1536

नई दिल्ली: सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को बर्फीला तूफान आने से सेना के 4 जवान शहीद हो गए, जबकि दो स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन में शहीद हुए जवानों के लिए शोक प्रकट किया है।

राजनाथ सिंह ने शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘सियाचिन में हिमस्खलन के कारण सैनिकों और पोर्टरों के निधन से गहरा दुख हुआ। मैं उनके साहस और राष्ट्र की सेवा को सलाम करता हूं। उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार दोपहर 3 बजे करीब बर्फीला तूफान आया। इस तूफान में भारतीय सेना के 8 जवान बर्फ में फंस गए थे। हिमस्खलन की सूचना मिलने पर सेना ने जवानों की खोज के लिए सर्च ऐंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों को निकालने के बाद इन्हें सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया।

बता दें कि कारकोरम क्षेत्र में लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र माना जाता है। यहां अत्यधिक ठंड होने से सैनिकों का शरीर सुन्न पड़ जाता है।बर्फीला तूफान नॉर्दन ग्लेशियर में आया, जहां ऊंचाई लगभग 18,000 फीट और उससे अधिक है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here