अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती- साबित करके दिखाए CAA से कैसे जाएगी नागरिकता ?

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिमला में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक चुनौती भी दे दी।

0
1029

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिमला में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक चुनौती भी दे दी।

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस एंड कंपनी अफवाहें फैला रही है कि नागरिकता संशोधन कानून से अल्पसंख्यकों की नागरिकता छिनी जाएगी, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वह राहुल बाबा को चैलेंज देते हैं कि ये साबित करके दिखाए नागरिकता संशोधन कानून के किस खंड में किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान है।

जय राम ठाकुर को दी बधाई
इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश धरातल पर उतरे हैं। इसके लिए मैं प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं। जिस प्रकार परियोजना को चुना गया है, वो लीक से हटकर हिमाचल के विकास में नए आयाम जोड़ने का सोचा समझा प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here