ट्रंप के ‘ताज दीदार’ के दौरान आम पर्यटकों की ताजमहल में नहीं होगी एंट्री

0
1543

आगरा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिन के लिए भारतीय दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप के दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच खबर आई है कि सुरक्षा के लिहाज से सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद से ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा।

बता दें कि सुरक्षा को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप के ताजमहल में घूमने के दौरान 24 फरवरी को आम पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने ताजमहल वाले रास्ते पर पड़ने वाले पेट्रोल पंपों से अपने स्टॉक खाली कराने को कहा है। इस रूट पर तीन पेट्रोल पंप पड़ते हैं।

शाम 4 बजे आगरा पहुंचेंगे ट्रंप
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को शाम 4 बजे आगरा पहुंचेंगे। आगरा में वह ताजमहल घूमने के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलेनिया और उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी मौजूद रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here