18 जनवरी राशिफल: इन 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा आज का दिन, भाग्य का मिलेगा साथ

मेष: आज के दिन आप यात्रा कर सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

0
1513

मेष: आज के दिन आप यात्रा कर सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृषभ: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसका ध्य़ान रखें।

मिथुन: आज के दिन कुछ खास लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में काफी काम आने वाले हैं। शत्रु निर्बल रहेंगे। शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क: आपके जीवन में उतार चढ़ाव आएंगे। धन लाभ होने के योग हैं। सोच समझकर निर्णय करें। विदेश में रहने वालों से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह: सकारात्मक विचारों से आज सभी कार्य सफल होने के योग हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कन्या: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। ऑफिस के कार्यों में बिजी रह सकते हैं।

तुला: आज आपके द्वारा की गई कोई भी यात्रा सफल रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सक्रिय रहें, मौका न गवाएं। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी।

धनु:इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। खर्च बढ़ सकता है।

मकर: आज के दिन वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। मन में निराशा आ सकती है। हिम्मत न हारें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ: इस राशि के जातकों के सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई शुरुआत करने के लिए दिन शुभ रहेगा।

मीन: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। खरीदारी के लिए दिन अनुकूल है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here