ग्रेटर नोएडा: नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 9 घायल

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) के एक गांव में दो पक्षों में नाली के पानी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया, इस संघर्ष में 9 लोग घायल हो गए हैं। इस पूरे मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

0
1827
Greater-Noida-News
Greater-Noida-News

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) के उपरालसी गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच नाली के पानी को लेकर झगड़ा हो गया। निकासी के पानी को लेकर दोनों पक्षों में बीच में झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात पथराव तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे भी चले। इस झगड़े में 3 महिला सहित 9 लोग घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में बुजुर्ग की हत्या का वीडियो आया सामने

ये पूरी घटना ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) की जारचा थाना क्षेत्र के उपरालसी गांव की है, यहां नाली के पानी के लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इस खूनी संघर्ष में 9 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में अब तक पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है, ताकि यह संघर्ष ज्यादा न बढ़ सके।

इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के ग्राम उपरालसी थाना जारचा में पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसमें 9 लोग साधारण रूप से घायल हैं। 20 लोगों की गिरफ्तारी की गई, दबिश जारी है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है, मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here