कांग्रेस MP ने सदन में की PUBG बैन करने की मांग, स्पीकर ने दिया मजेदार जवाब

लोकसभा की कार्यवाही का आज 12वां दिन था। वैसे तो सदन में हमेशा ही देश में व्याप्त समस्याओं और तमाम बड़े मसलों पर चर्चा की जाती है, लेकिन आज संसद में PUBG जैसे गेम का मामला भी उठाया गया।

0
1183

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही का आज 12वां दिन था। वैसे तो सदन में हमेशा ही देश में व्याप्त समस्याओं और तमाम बड़े मसलों पर चर्चा की जाती है, लेकिन आज संसद में PUBG जैसे गेम का मामला भी उठाया गया।

दरअसल, कन्याकुमारी से कांग्रेस MP एच. वसंत कुमार ने सदन में PUBG गेम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस गेम को देश में बैन कर देना चाहिए। कुछ और देशों ने इस खेल को बैन कर दिया है। अब हमें भी इस पर बैन लगा देना चाहिए, क्योंकि यह युद्ध क्षेत्र पर आधारित है और इससे बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- CBSE ने 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम पैटर्न में किया बदलाव, अब ऐसा होगा पेपर

कांग्रेस सांसद की इस मांग पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बड़ा मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सांसद महोदय आप पहले घर पर मुद्दे के बारे में प्रैक्टिस करके आया करिए और अपनी बात को कम समय में खत्म करने का प्रयास किया करिए।

बता दें कि स्पीकर बिड़ला ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वसंत कुमार लगातार कागज में देखकर अपनी स्पीच को पढ़ रहे थे। इसके अलावा स्पीकर ओम बिड़ला ने मजाक में कहा कि आज तो वसंत कुमार जी सूट में आए हैं। अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर सदन सदस्यों के ठहाकों की आवाज से गूंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here