New Delhi: आज के समय में लोग संगीत सुनना बेहद पसंद करते है खाली समय हो या फिर अपना मन बहलाना हो संगीत सुनने से सुकून मिल जाता है। कई बार तो डाक्टर भी गाना सुनने की सलाह देते है जिससे मन को शान्ती मिलती है। संगीत (World Music Day 2021) को लेकर वैज्ञानिकों ने कई रिसर्च भी किया हैं, जिसमें यह पाया गया है कि संगीत शरीर में बदलाव लाता है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Also Read: देशभर के 75 ऐतिहासिक स्थलों पर होगा योगा कार्यक्रमों का आयोजन

क्यों मनाया जाता है संगीत दिवस ? (World Music Day 2021 Why it is Celebrated)

डाक्टरों की सलाह और वैज्ञानिको के रिसर्च के अनुसार पता चला है की संगीत हमारी शरीर में दवा के रूप में काम करती है। जिसके वजह से कई देशों में डिप्रेशन और निराशा से बाहर निकालने के लिए मरीजों को संगीत थेरेपी दी जाती है। संगीत के महत्वों को समझते हुए 21 जून को पूरे विश्व में संगीत दिवस मनाया जाता है।

संगीत दिवस की इतिहास (World Music Day 2021 History)

विश्व संगीत दिवस को साल 1982 में पहली बार फ्रांस में मनाया गया था। इस दिवस को मनाने में सबसे बड़ा रोल सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग को माना जाता है। फ्रांस के लोगों की संगीत में रूची को देखकर इस दिवस की शुरूआत की गई थी।

Also Read: लॉकडाउन के बाद जा रहे हैं ऑफिस तो कैसे रखें अपना ख्याल ?

संगीत दिवस पर क्या करते हैं लोग (How it is Celebrated)

इस दिन दुनिया के सभी संगीत कलाकार विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं और इस दौरान गाना गाने या परफॉर्म करने के पैसे भी नहीं लेते है। दुनियाभर में यह दिन खुब मनाया जाता है।मगर इस समय पूरी दुनिया में कोरोना का संकट डगमगा रहा है, जिसके कारण कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष प्रस्तुति कर सकते है।

Read more articles on World News In hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here