Weather Alert: देशभर में सर्दी का सितम, बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत…जानें इन राज्यों का हाल

0
336
Weather Alert
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों को ठंड से जकड़ लिया है।

जैसे-जैसे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती (Weather Alert) जा रही है। वैसे-वैसे कई राज्यों के हालात खराब हो रहे है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों को ठंड से जकड़ लिया है। दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां कल तापमान 7 डिग्री था। बर्फबारी से लगातार गिरता तापमान हर दिन नये रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

इन राज्यों में बढ़ी ठंड

आपको बता दें उत्तर भारत शीतलहर (Weather Update) की चपेट में है। जिसमें बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर छाया हुआ है। राजस्थान के चूरू में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चल सकती है।

पंजाब-हरियाणा में छाया घना कोहरा

25 दिसंबर तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम बिगड़ा रहेगा। दिल्ली में 26 और 27 दिसंबर को बारिश आने के आसार है।

यूपी में ठंड का सितम

राजधानी लखनऊ में सर्दी का सितम बढ़ गया है। ठंड और सर्द हवाओं के चलते लखनऊ समेत ज्यादातर जिलो में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा नीचे गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में रविवार को सबसे ठंडा शहर मेरठ रहा। यहां का तापमान पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लद्दाख में नदी जम गई है

लद्दाख में ठंड से हालात बेकावू होते जा रहे है। ठंड का आलम ये है कि लद्दाख में नदी जम गई है। जहां तक नदी पर नज़र जा रही है, वहां तक बर्फ ही बर्फ देखने को मिल रही है। यहां के रहने वाले लोगों के लिए ये किसी मुसीबत से कम नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो पीने के पानी में हो रही है।

जम्मू में पिछले 23 साल का रिकॉर्ड टूटा

जम्मू में सर्दी ने पिछले 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहरा भी जबरदस्त हो रहा है। सुबह-सुबह कोहरे और ठंड के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल भरा हो गया है। इसका असर ट्रैन और सड़क यातायात पर भी देखने को मिल रहा है।

ठंड का संबंध ली-नीना से क्या है 

  • ला नीना की शुरुआत प्रशांत महासागर में होती है और इसका असर दुनियाभर के देखने को मिलता है
  • नीनो इलाके का तापमान बढ़ता है तो इसे अल नीनो कहते है, ये गर्मी को ज्यादा करता है
  • नीनो इलाके का तापमान घटाता है तो इसे ला नीना कहा जाता है, ये ठंड को ज्यादा करता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here