पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया, इस दुर्घटना (West Bengal Road Accident) में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। ये घटना उस वक्त हुई जिस वक्त 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। पुलिस की माने तो हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में शव वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
दुर्घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा
हादसा (West Bengal Road Accident) घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार की वजह से हुआ, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शव के दाह संस्कार के लिए जा रहे थे लोग
बता दें मौजूद सभी लोग अपने परिजन के शव के दाह संस्कार के लिए गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। तभी सड़क (Road Accident) के किनारे पत्थर से लदी ट्रक को वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। जिसमें से 18 लोगों की मृत्यु हो गई है। घायल लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
घने कोहरे और तेज रफ्तार का कहर
लोगों का कहना है कि सड़क खराब थी और कोहरा भी बहुत ज्यादा था। लेकिन चालक तेज रफ्तार से मेटाडोर चला रहा था जिसकी वजह से ये हादसा (Road Accident) हुआ है। पुलिस हादसे की वजह का पता लगा रही है। यानी अब तक असली वजह सामने नहीं आई है।
प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा
प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो वाहन में मौजूद सभी लोग दाह संस्कार के लिए जा रहे थे। तभी सड़क के किनारे पत्थर से लदी ट्रक को वाहन ने टक्कर (West Bengal Road Accident) मार दी। वाहन में करीब तीस लोग सवार थे अन्य दस अभी भी जीवित हैं जिनका इलाज जारी है। इसमें से कुछ की हालत नाजुक है।