Weather Update: दशहरे पर बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

0
245

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंचना शुरू हो गया है। मध्य यूपी और पूर्वांचल में मंगलवार से हो रही बारिश बुधवार को पश्चिमी यूपी तक पहुंच गई। दोपहर में बादल छाने शुरू हुए और शाम होते-होते बारिश ने भी दस्तक दे दी। वहीं आपको बता दें की गुरुवार और शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं।

मूसलाधार बारिश की आशंका

7 अक्टूबर को कुछ स्थानों में मूसलाधार बारिश की आशंका है। बारिश का यह दौर 8 अक्टूबर की शाम तक जारी रह सकता है। अनुमान है कि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। कुल मिलाकर बारिश का यह दौर 3 दिन तक चलने की उम्मीद है। वहीं, पूर्वी यूपी में बारिश मंगलवार की रात से हो रही है। इससे गोरखपुर में दशहरे पर बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

11 सालो में तीसरी बार दशहरे पर बारिश

उत्तर-प्रदेश के मेरठ में 2012-22 के 11 सालों में तीसरी बार दशहरे पर बारिश का संयोग बना। 24 अक्तूबर 2012 को दो मिमी और 15 अक्टूबर 2021 को दशहरे के ही दिन 71.6 मिमी बारिश हुई थी। दशहरे पर दशक की सबसे ज्यादा बारिश 2021 में ही दर्ज की गई। 2022 में भी दशहरे के दिन बुधवार को 0.1 मिमी बारिश हुई है।

पारा लुढ़का

बुधवार को दशहरे के दिन यूपी के मेरठ में दिन का तापमान 33.1 और रात का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी। बावजूद इसके दिन का तापमान सामान्य और रात का चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। शाम 5.30 बजे तक 0.1 मिमी बारिश हुई।

दशहरे के दिन बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

पूर्वी यूपी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसके कारण पिछले 48 घंटे से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बुधवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही।वहीं गहरे काले बादलों ने दशहरे को बारिश से सराबोर कर दिया। बुधवार को जिले में 89.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह दशहरे में सर्वाधिक मूसलाधार बारिश है।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले 4 दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। जिले मे 9 अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश होगी। इसमें गोरखपुर में सात अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश होगी। उसके अगले 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here