मार्च में ही गर्मी से हाल बेहाल, दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड तो राजस्थान में चलने लगी लू

अप्रैल का महीना शुरु होने से पहले ही गर्मी तेज हो गई है। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया।

0
738
Weather Updates
कही चलेगी लू... तो कही होगी बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

New Delhi: अप्रैल का महीना शुरु होने से पहले ही गर्मी (Weather Update) से हाल बेहाल हो गया है। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया हैं। किस शहर में क्या हाल है जानिए यहां सबकुछ- 

लोगों को फिर डराने लगा कोरोना, एक दिन में मिले 62,714 नए केस

दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड

दिल्ली में होली के दिन अधिकतम तापमान (Weather Update) 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 76 सालों में मार्च में सबसे ज्याादा है, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। दिल्ली में 29 मार्च 1973 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च में तीसरा सबसे गर्म दिन था।

उत्तर प्रदेश का हाल

होली वाले दिन अधिकताम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड (Weather Update) किया गया। बीते 10 सालों में मार्च दूसरी बार सबसे गर्म हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बढ़ती गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। सोमवार को बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 4 डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

महाराष्ट्र में आज से 15 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू, कुछ राज्यों में लगा लॉकडाउन

राजस्थान में गर्मी

कई जगाहों पर गर्मी से हालात खराब है। राज्य के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चूरू, भरतपुर, करौली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (Weather Update) ने आगामी दिनों में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है। कोटा में अधिकतम तापमान 42.8, बाडमेर-फलौदी में 42.6-42.6, पिलानी में 41.9, सवाईमाधोपुर में 41.8, धौलपुर-बीकानेर में 41.7-41.7, जैसलमेर-चित्तौड़गढ़ में 41.6-41.6 और अलवर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.1 से लेकर 38.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here