New Delhi: राजधानी दिल्ली में ठंड से हाल बेहाल (Weather Update) है। शीतलहर का असर भी देखने को मिलने लगा है। इस बीच दिल्ली में आज 7°C दर्ज किया गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8°C और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6°C दर्ज (Weather Update) किया गया था।
आंदोलन के बीच गन्ना किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, सरकार ने लिए ये तीन बड़े फैसले
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में देखने को मिल रहा है। पहाडों की बर्फबारी से दिल्ली का तापमान दिन पर दिन गिरता जा रहा (Weather Update) है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम तापमान 4.1°C था, जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। आज और कल भी ऐसी ठंड रहेगी। अगले दो दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5°C रहने की वाला है।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम बदलता हुए नजर आ रहा है। राज्य के मनाली, डलहौजी, केलोंग और कालपा में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। राज्य में पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया।
गूगल और यूट्यूब तकनीकी खराबी की वजह से हुआ बंद
उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। इन राज्यों की ज्यादातर जगहों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। केदारनाथ धाम में 4 फीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। केदारनाथ धाम को जोड़ने वाला 18 किमी में आने वाली जगह भी बर्फ की चादर में आ गया है। जबकि उत्तराखंड से लगे रुद्रप्रयाग, औली और बागेश्वर में भारी बर्फबारी हो रही है तो हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति से लेकर मंडी में बर्फ ही बर्फ है।
देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.