जानें किन राज्यों में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, 11, 12 और 13 को होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है।

0
997
Weather News
विभाग के अनुसार, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है।

New Delhi: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक हफ्ते से लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आज से तापमान में गिरावट (Weather News) आ गई है। अब तक लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे थे। लेकिन अब जनता को राहत मिलने वाली है। 

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से हालात खराब

राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी ?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं राजस्थान, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शुक्रवार से ही हल्की हो रही है।

यूपी में मौसम का मिजाज

यूपी में आज बारिश होने की संभावना (Weather News) है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान आगरा में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली और झांसी में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

गर्मी से बेहाल दिल्ली, जानें बाकी राज्यों का क्या है हाल

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बाद तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जुलाई के महीने में अब तक लोगों को चार दिन लू के प्रकोप का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

बाकी राज्यों के मौसम का हाल

केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के अधिकांश स्थानों के अलावा तेलंगाना तथा तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। 

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here