Weather Update Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसके प्रभाव से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के आसार नज़र आ रहे हैं। वहीं पूर्वी गुजरात में भी तेज बारिश संभव है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मौसम विभाग ने देश के कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, महाराष्ट्र व तमिलनाडु में एलो अलर्ट कर दिया गया है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
यूपी में आज कैसा होगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, गंगानगर से गोरखपुर दरभंगा जोरहाट से होकर नागालैंड की ओर मानसून की ट्रफ लाइन बढ़ रही है। इसके प्रभाव से 8 और 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ धीमी भारी बारिश हो सकती है। खास करके पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है। 9 और 10 सितंबर को गरज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने दो दिन तक प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश बताई है।