BJP में एक और अधिकारी की एंट्री, मऊ से है कनेक्शन

बीजेपी में अधिकारियों के शामिल होने की लिस्ट जारी कर दी है। इन नामों में सबसे ज्यादा चर्चा में अरविंद शर्मा का है।

0
1127
UP MLC Election 2021
बीजेपी में अधिकारियों के शामिल होने की लिस्ट जारी कर दी है। इन नामों में सबसे ज्यादा चर्चा में अरविंद शर्मा का है।

New Delhi: बीजेपी सरकार में अधिकारियों के शामिल होने की लिस्ट (UP MLC Election 2021) जारी कर दी है। इन नामों में सबसे ज्यादा चर्चा में अरविंद कुमार शर्मा का है। अरविंद 1998 बैच के गुजरात कैडर में IAS (UP MLC Election 2021) रहे चुके हैं। हाल ही में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMI) मंत्रालय के सचिव पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लिया है। 

किसान आंदोलन पर घमासान जारी, अभी तो ट्रैक्टर रैली बाकी है!

आपको बता दें IAS अधिकारी अरविंद शर्मा (Arvind Sharma) प्रधानमंत्री मोदी के बेहद करीबी माने जाते हैं। कहा जा रहा है कि अरविंद को उत्तर प्रदेश की राजनीति में जगह मिल सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को विधान परिषद (MLC) के चुनाव होने वाले हैं। जिनमें उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश BJP उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद आचार्य शामिल हैं।

बता दें अगर पीएम मोदी (Narendra Modi) फिर से देश के प्रधानमंत्री बने तो अरविंद को पीएमओ में संयुक्त सचिव बनाया जा सकता है। दो दिन पहले शर्मा ने वीआरएस लेकर सियासत का रुख किया है। चर्चा तेज है कि उन्हें यूपी में एमएलसी बनाने के साथ सरकार में बड़ी भूमिका दी जा सकती है। उपमुख्यमंत्री बनाए जाने तक के चर्चे सियासी हलकों में हैं। हालांकि, अब विधानसभा चुनाव में एक साल ही बचा है। यूपी के सियासी गणित के लिहाज से अरविंद न जातीय समीकरण पर फिट हैं, न उनकी कोई राजनीतिक जमीन है। इसलिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 

देश के पहले अंतरिक्ष यात्री का जन्मदिन आज, भारतीय के लिए थे हीरो

पिछले साल सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा था कि एसपी के दूसरे उम्मीवार को हराने के लिए बीजेपी का समर्थन नहीं करेंगी। इसी के चलते सवाल ये उठता है कि बीजेपी ने 11 वां उम्मीदवार नहीं उतारा तो मायावती का क्या होगा। बीएसपी खुद उम्मीदवार उतारेगी, ये भी अभी तय नहीं है। ऐसे में विधान परिषद चुनाव का सारा रोमांच 13वें प्रत्याशी के आने पर टिका हुआ है।

एसपी के पास इस समय 49 विधायक (UP MLC Election 2021) हैं। इसमें एक नितिन अग्रवाल जो बीजेपी के पास चला गया हैं। एक सीट जीतने के लिए 32 विधायक चाहिए। सूत्रों की माने तो सपा पहले 32 वोट अहमद हसन को देगी। बाकी 16 विधायकों के साथ राजेंद्र चौधरी को जिताने के लिए कांग्रेस, सुभासपा और निर्दलीयों के साथ बीएसपी में सेंधमारी पर निर्भर रहना होगा। तो वहीं, बीजेपी के पास 10 उम्मीदवारों के लिए वोट हैं। 

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here