द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के समय मौजूद रहेंगे उनके दो मंत्री- Naveen Patnaik, 24 जून को होगा नामांकन, प्रधानमंत्री से भी की मुलाकात

0
344
Naveen Patnaik
Naveen Patnaik

NDA की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने NDA के इस फैसले का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को इसके लिए धन्यवाद दिया। नवीन पटनायक ने कहा कि वो राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान उनके कैबिनेट के दो मंत्री मौजूद रहेंगे। Naveen Patnaik ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू कल 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

ओडिशा के सीएम ने दी जानकारी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने उनसे इस बारे में बात की है। उनकी सरकार में मंत्री जगन्नाथ सराका और टुकुनी साहू नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे और शुक्रवार को नामांकन के दौरान मौजूद भी रहेंगे।”

सभी विधायक समर्थन दें- पटनायक

NDA द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री Naveen Patnaik ने प्रदेश के सभी विधायकों से उनको समर्थन देने के लिए कहा। उन्होंने इस बाबत ट्वीट कर लिखा कि, “वो ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील करते हैं कि पार्टी लाइन से अलग ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन दें।”

मंगलवार को बनाया था उम्मीदवार

मंगलवार को NDA ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस फैसले की घोषणा की थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने NDA के इस फैसले का स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी।

उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और लिखा, “द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद के लिए NDA का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई। मुझे प्रसन्नता हुई जब पीएम नरेंद्र मोदी जी ने इस मामले पर मुझसे चर्चा की। ये ओडिशा के लोगों के लिए गौरव का क्षण है।

प्रधानमंत्री से मिलीं मुर्मू

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी को सभी वर्गों में सराहा गया है।

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं, आदिवासी समुदाय से ताल्लुकात रखती हैं और झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। NDA ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि करीब 17 विपक्षी दलों ने सर्वसहमति से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here