किसानों ने तय किए नए नियम, दिल्ली पुलिस ने दी रैली की इजाजत

किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए मंजूरी मिल गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने रैली से पहले सुरक्षा के इंतजाम कर रखे है।

0
896
Tractor Parade
किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए मंजूरी मिल गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने रैली से पहले सुरक्षा के इंतजाम कर रखे है।

New Delhi: गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर रैली (Tractor Parade) के लिए मंजूरी मिल गई है। रविवार को इसकी जानकारी स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने दी। योगेंद्र ने कहा कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने रैली से पहले सुरक्षा के इंतजाम कर रखे है। अब आंदोलनकारियों ने किसान रैली को लेकर कुछ नए नियम तय किए हैं। किसान संगठनों ने कहा कि ‘साथियों हम इतिहास बनाने (Tractor Parade) जा रहे हैं।

ट्रैक्‍टरों में तेल देने पर रोक, पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी

आज तक देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) पर इस देश के गण यानी कि हम लोगों ने कभी इस तरह परेड नहीं निकाली है। हमे इस परेड के जरिए देश और दुनिया को अपना दुख-दर्द दिखाना है, तीनों किसान विरोधी कानूनों की सच्चाई को बताना है।’

किसानों के नियम-

  • परेड किसान नेताओं की गाड़ी से शुरु होगी। इससे पहले कोई ट्रैक्टर या गाड़ी रवाना नहीं होगी।
  • परेड का रुट तय कर दिया है। पुलिस और ट्रैफिक वॉलिंटियर आपको गाइड करेंगे। जो गाड़ी रूट से बाहर जाने की कोशिश करेगी उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
  • एक ट्रैक्टर पर ड्राइनर समेत पांच लोग बैठ सकते है। बोनट, बंपर या छत पर कोई नहीं बैठेगा।
  • सब ट्रैक्टर अपनी लाइन में चलेंगे कोई रेस नहीं लगाएगा। परेड में किसान नेताओं की गाड़ियों से आगे या उनके साथ अपनी गाड़ी लगाने की कोशिश नहीं करेगा।

किसानों ने सौंपा ट्रैक्टर परेड का रूट प्लान, अब बस दिल्ली पुलिस के ग्रीन सिग्नल का इंतजार

किन रास्तों से निकलेगी ट्रैक्टर रैली-

पहले से ही प्रस्ताव में किसान राजधानी की आउटर रिंग रोल पर रैली (Tractor Parade) निकालने की बात कह रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर ट्रैक्टर परेड की इजाजत देने से मना कर दिया। इसके बाद से सिंघू बॉर्डर से ट्रैक्टर परेड चलेगी जो संजय गांधी ट्रांसपोर्ट, कंझावला, बवाना, औचन्दी बार्डर होते हुए हरियाणा तक जाएगी। साथ ही टिकरी बॉर्डर से ट्रैक्टर परेड नागलोई, नजफगढ़, झड़ौदा, बादली होते हुए केएमपी पर चलेगी। इसके बाद गाजीपुर युपी गेट से ट्रैक्टर परेड अप्सरा बार्डर गाजियाबाद होते हुए यूपी के डासना में तक पहुंचेगी। 

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here