फ्रांस से भारत आई राफेल की तीसरी खेप, भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत

फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल युद्धक विमान बिना रुके बुधवार शाम भारत पहुंचे। तीनों विमान ऐसे समय पहुंचे हैं जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है।

0
756
Rafales Fighter jet
फ्रांस से 3 राफेल सीधा पहुंचे भारत। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमानों की संख्या 14 हो गई है।

New Delhi: फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल युद्धक विमान (Rafale Aircraft) बिना रुके बुधवार शाम भारत पहुंचे। तीनों विमान ऐसे समय पहुंचे हैं जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है। इन विमानों के आने के बाद भारतीय वायुसेना को और मजबूती मिलेगी।

विवादों में रहा राफेल पहली बार भर रहा उड़ान, जानिए पूरी स्टोरी

अब देश के पास हो गए 11 राफेल फाइटर 

वायुसेना ने बताया कि नए राफेल (Rafale Aircraft) के आने से अब विमानों की संख्या बढ़ कर 11 हो गई है। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा, ”तीन राफेल विमान कुछ देर पहले भारतीय वायुसेना के अड्डे पर पहुंचे है। इन विमानों ने सात हजार किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरी।”

कब आई थी राफेल की पहली खेप?

पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी।

CAG का खुलासा Rafale बनाने वाली कंपनी ने अपना वादा पूरा नहीं किया

कब आई थी राफेल की दूसरी खेप?

तीन राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप तीन नवम्बर 2020 को भारत पहुंची थी।

 59 हजार करोड़ रुपए में 36 राफेल की खरीदी

बता दें कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी। लगभग चार साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले 36 विमानों को खरीदने के लिए एक सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here