World Dirtiest Man Died: दुनिया के सबसे गंदे शख्स की हुई मौत, 60 साल बाद गांव वालों ने जबरदस्ती नहलाया था, जानिए आखिर कौन है ये शख्स

0
272

World Dirtiest Man Died: दुनिया के सबसे गंदे आदमी  कहलाने वाले ईरान के अमो हाजी की मौत हो गई। बता दें की हाजी पिछले 60 सालों से नहाए ही नहीं थे। कुछ दिनों पहले ही उनके गांव के लोगों ने उन्हें जबरदस्ती नहला दिया था। जिसके बाद वो बीमार पड़ गए और उनकी मौत हो गई।

चलिए जानते हैं दुनिया के सबसे गंदे आदमी के नाम से पहचाने जाने वाले अमो हाजी की कहानी…

अमो हाजी दक्षिणी ईरान के देजगाह गांव के रहने वाले थे। उनका कोई भी रिश्तेदार नहीं था, और वह अकेले ही ईटों से बनी एक झोपड़ी में रहते थे। जवानी में हुई किसी घटना की वजह से हाजी ने पानी और साबुन का इस्तेमाल न करने की जिद पकड़ ली थी। हाजी को डर लगता था कि वो नहाने से बीमार पड़ जाएंगे। इस वजह से करीब 60 सालों तक हाजी बिना नहाए ही रहे। बता दें की हाजी सड़क पर गाड़ियों से मारे जाने वाले जानवरों का मांस खाते थे। और जानवरों के मल से भरे पाइप से धूम्रपान करते थे। हाजी के जीवन पर 2013 में ‘द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी’ नाम से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई गई थी।

कुछ हफ्ते पहले ही उनके गांव वाले ने उन्हें साफ सुथरा करने के इरादे से उन्हें जबरदस्ती नहलाया था। नहाने के कुछ हफ्तों बाद ही उनकी मौत हो गई। अमो हाजी की मौत के बाद अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या नहाना हमारे जीवन के लिए जरूरी है ?

भारत में भी सर्दियां आ गई हैं। कई लोग रोज नहाने से बचते हैं। रोज नहाने पर इतना जोर क्यों दिया जाता है, अगर कुछ दिन, महीने या साल न नहाएं तो हमारे शरीर में गंदगी पैदा हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here