Salary Hike 2023: देश में नया साल नौकरी करने वाले लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में सबसे ज्यादा सैलरी भारत के लोगों की बढ़ने के आसार है।
जिस वक्त महंगाई दिन और रात महंगाई बढ़ रही हो जीना मुश्किल हो रहा हो, उस वक्त एक ऐसी खबर आए जो आपकी सैलरी बढ़ाने को लेकर हो जुड़ी हो तो दिल तो खुश हो ही जाएगा। खबर है कि 2023 में सबसे ज्यादा सैलरी भारत में बढ़ेगी। महंगाई (इन्फ्लेशन) का हिस्सा निकाल दें तो करीब 5 परसेंट के आसपास का औसतन इजाफा आपकी सैलरी में हो सकता है। फिलहाल महंगाई दर करीब 7 परसेंट के आसपास है तो कुल इजाफा करीब 10-12 % का हो सकता हैं।
भारत के लोगों की बढ़ेगी सैलरी
इस वक्त सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि एक तरफ दुनियाभर में जहां छंटनी चल रही है, वहीं भारत में सैलरी बढ़ेगी। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तो पहले ही बर्बाद हो चुका है, ऊपर से वहां कोई सैलरी भी नहीं बढ़ेगी। ये रिपोर्ट वर्कफोर्स कंसल्टेंसी फर्म की तरफ से आई है, जिन्होंने बताया है कि दुनिया के 37% देशों में सैलरी बढ़ेगी, जिनमें अच्छी सैलरी बढ़ने वालो में भारत टॉप पर रहेगा।
यूरोप के नौकरी करने वाले लोगों को होगी परेशानी
एक सर्वे में बताया गया है कि 2023 में यूरोप के नौकरी करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूरोप में वेतन में इजाफा न के बराबर ही देखने को मिल सकता है। यहां मुद्रास्फीति की दर में औसतन 1.5% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, सर्वे के अनुसार अमेरिका को भी परेशानियां होंगी।
टॉप पर है भारत
एशिया के लिए ये बेहद अच्छी और बड़ी बात है कि सैलरी बढ़ाने वाले टॉप 10 देशों की लिस्ट में 8 एशियाई देशों के नाम शामिल है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत का है। यहां 4.6% सैलरी बढ़ोतरी होने के अनुमान है। वहीं, दूसरे स्थान पर वियतनाम का नाम है जहां 4.0 प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है। इसके बाद ड्रैगन यानी चीन का नाम आता है जहां 3.8% वेतन वृद्धि की बात की गई है।