Shaktikanta Das अगले तीन साल तक बने रहेंगे गवर्नर, 10 दिसंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल बढ़ा दिया है। शक्तिकांत दास 10 दिसंबर 2021 के बाद अगले तीन सालों तक RBI पद पर बने रहेंगे।

0
399
Shaktikanta Das
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल बढ़ा दिया है। शक्तिकांत दास 10 दिसंबर 2021 के बाद अगले तीन सालों तक RBI पद पर बने रहेंगे।

केंद्र सरकार ने RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) का कार्यकाल बढ़ा दिया है। आपको बता दें शक्तिकांत दास 10 दिसंबर 2021 के बाद अगले तीन सालों तक आरबीआई पद पर बने रहेंगे। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की Appointment Commitee ने शक्तिकांत दास को 3 साल के लिये फिर से आरबीआई गर्वनर के पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है।

दरअसल, गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) का कार्यकाल 10 दिसंबर, 2021 को खत्म होने जा रहा था। लेकिन एक बार फिर से गर्वनर बनने को मौका सरकार ने दे दिया है। अब आने वाले 3 साल तक शक्तिकांत दास ही गवर्नर रहेंगे।

गवर्नर बनने से पहले शक्तिकांत दास क्या थे

गवर्नर बनने से पहले शक्तिकांत दास को वित्त मंत्रालय दिया गया था। वे आर्थिक मामलों के सचिव बनाए गए थे। 11 दिसंबर, 2018 को तीन साल के लिए केंद्रीय बैंक के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त बनाया गया।

कौन हैं शक्तिकांत दास

शक्तिकांत दास इतिहास में एमए और तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। भारत के 15 वें वित्त आयोग और भारत के शेरपा जी -20 में सदस्य हैं। भारत के आर्थिक मामलों के सचिव, भारत के राजस्व सचिव और भारत के उर्वरक सचिव के तौर पर काम किया है।

Also Read: अधिकारियों को Air India से उधार में हवाई टिकट मिलना बंद, वित्त मंत्रालय ने दिया आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here