
New Delhi: केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा (Sadanand Gowda) की आज चित्रदुर्ग जिले में अचानक तबियत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री का शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था। सदानंद कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस से ठीक हुए थे।जिसके बाद वे घर चले गए थे। लेकिन उनकी तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है।