
New Delhi: हर साल गणतंत्र दिवस (Republic day 2021) 26 जनवरी को मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस को पहली बार 26 जनवरी साल 1950 को मनाया गया था। जिसके बाद से हर साल इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर परेड का आयोजन किया जाता है। आज हम जानेंगे कि क्यों 26 जनवरी को हम हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं और गणतंत्र से इसका क्या रिश्ता है।
क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस-
गणतंत्र का अर्थ है, जनता के लिए जनता द्वारा शासन। दरअसल, 26 जनवरी (Republic day 2021) 1950 को हमारा देश गणतांत्रिक देश के रूप में सामने आया। इसी दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। संविधान का निर्माण भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में हुआ था। इसे बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लग गए थे।
Republic Day 2021 Live Update: नेशनल वॉर मेमोरियल में पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जाने क्या होता है गणतंत्र का मतलब
गणतंत्र यानी रिपब्लिक, रिपब्लिक का मतलब है व्यवस्था का रूप। जहां राष्ट्र का मुखिया राजा नहीं होता है। इसमें जनता अपना नेतृत्व खुद चुनती है। संविधान के मुताबिक ये जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन होता है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया संदेश, जानें क्या है आज का कार्यक्रम
जाने क्यो चुना गया 26 जनवरी का दिन
भारत को पूर्ण गणराज्य का दर्जा दिलाने की मुहीम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी। लाहौर में अधिवेशन के दौरान भारत को पूर्ण गणराज्य बनाने का प्रस्ताव पेश हुआ था। ये प्रस्ताव 26 जनवरी 1929 को पेश किया गया था। जिसे अंग्रेजी हुकूमत ने ठुकरा दिया था। इस दिन को चुनने की मुख्य वजह लाहौर कांग्रेस अधिवेशन है। इसके लिए ही 26 जनवरी के दिन भारतीय सविंधान को लागू किया गया। तब से इस दिन को गणतंत्र दिवस (Republic day 2021) के रुप मे मनाया जाता है।
देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.