
New Delhi: भारत आज 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) समारोह के जश्न में डूबा हुआ है। आज राजपथ पर भारत की शक्ति से दुनिया रूबरू होगी। ऐसे में गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. (Republic Day 2021) जय हिंद।
किसान और पुलिस आमने-सामने, परेड के बाद निकलेगी किसानों की रैली…
देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!
Wishing all the people of India a Happy #RepublicDay. Jai Hind!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2021
कब-कब होंगे कार्यक्रम-
बता दें कि इस बार का रिपब्लिक डे परेड (Republic Day 2021) काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस बार लड़ाकू विमान राफेल राजपथ पर अपना दमखम दिखाने वाला है। साथ ही किसानों द्वारा निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली पर भी लोगों की नजर टिकी हुई है।
मुंबई में किसानों का प्रदर्शन जारी, कई नेता होंगे शामिल
दरअसल, सुबह 9 बजे से राजपथ पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9.30 पर नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचेंगे, 9.50 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड स्थल पर पहुंचेंगे, 9.55 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन राजपथ पर होगा। 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा इसके ठीक बाद परेड की शुरुआत हो जाएगी।
देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.