महाराष्ट्र और हरियाणा में जनता कल चुनेगी सरकार, यूपी समेत कई राज्यों में होगा उपचुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक, 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की 11 सीटों समेत गुजरात की 6, बिहार की 5, केरल की 5, पंजाब की 4, असम की 4, सिक्किम की 3, राजस्थान की 2 तमिलनाडु की 2 और हिमाचल प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे।

0
1035
महाराष्ट्र और हरियाणा में कल होने हैं चुनाव, जनता चुनेगी अपनी सरकार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों ही प्रदेशों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके अलावा सभी पोलिंग बूथों पर वोटिंग के लिए पर्याप्‍त प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को मतदान कराया जा सके।

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश की 18 सीटों समेत देश में कुल 51 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: NRC पर बोले अमित शाह- भ्रम दूर करें, सभी हिंदू शरणार्थियों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

चुनाव आयोग के मुताबिक, 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की 11 सीटों समेत गुजरात की 6, बिहार की 5, केरल की 5, पंजाब की 4, असम की 4, सिक्किम की 3, राजस्थान की 2 तमिलनाडु की 2 और हिमाचल प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे।

इसके अलावा तेलंगाना, एमपी, पुडुचेरी, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और छत्तीसगढ़ की 1-1 सीट पर वोटिंग होगी। इसी दिन बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग कराई जाएगी।

महाराष्ट्र में 8.95 करोड़ वोटर चुनेंगे सरकार

21 अक्टूबर को एक बार फिर दो राज्यों में सत्ता पाने की कोशिश कर रही बीजेपी के भाग्य का फैसला होगा। महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों के लिए कुल 3,239 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सोमवार 21 अक्टूबर को राज्यभर में मतदान होगा और गुरुवार 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। राज्य में कुल 8 करोड़ 95 लाख 62 हजार 706 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे।

चुनाव के लिए राज्य में कुल 95,473 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग के लिए 1.8 लाख ईवीएम मशीनों का उपयोग होगा।

ये भी पढ़ें: 14 साल का ये लड़का पत्रकार बन बटोर रहा है सुर्खियां, कई बड़े नेताओं के कर चुका है इंटरव्यू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here