Petrol-Diesel Price: आज फिर Petrol के दामों में हुई बढ़ोतरी, मुंबई में दाम 112 रुपये के पार, जानिए क्यों

0
380
Petrol Diesel Price Hike

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीज़ल और तेल के बढ़ते दामों की बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में बढ़ती महंगाई जारी है। इसी दौरान आज यानी बुधवार को तीन ऑयल की कंपनी HPCL, BPCL और IOC ने पेट्रोल डीजल की दामों को बढ़ा दिया है।आज डीजल के दाम 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 34 पैसे बढ़े हैं। साथ ही कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं।

इन राज्यों में बढ़े Petrol-Diesel के दाम

मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।  दिल्ली में पेट्रोल का दाम 106.19 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.92 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.11 रुपये व डीजल की कीमत 102.89 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.77 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.03 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.31 रुपये लीटर है तो डीजल 99.26 रुपये लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर          डीजल           पेट्रोल
दिल्ली         94.92         106.19
मुंबई        102.89          112.11
कोलकाता    98.03          106.77
चेन्नई         99.26            103.31

Also Read: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में फिरसे लगी आग, जानें कितना बढ़ा दाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here