देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे NV रमना, जानिए कब लेंगे शपथ

ए.वी. रमना NV Ramana को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। भारत सरकार ने इस बात की जानकारी दी है।

0
626
NV Ramana
ए.वी. रमना NV Ramana को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। भारत सरकार ने इस बात की जानकारी दी है।

New Delhi: ए.वी. रमना (NV Ramana) को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। भारत सरकार ने इस बात की जानकारी दी है। जस्टिस नथालापति वेंकट रमना सुप्रीम कोर्ट के 48वें चीफ जस्टिस होंगे जो 24 अप्रैल को पदभार संभालेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) के हाथों होगा शपथ ग्रहण। 

40 साल पहले शुरू हुए सफर को बुलंदियों पर पहुंचाया, जानिए कैसे

बता दें रमना (NV Ramana) 23 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, “रामनाथ कोविंद ने जस्टिस रमना को 24 अप्रैल से अगले चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया है। सीजेआई एसए बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर होंगे।” 

कही चलेगी लू… तो कही होगी बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

कौन है एनवी रमना

एनवी रमना (NV Ramana) का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में हुआ है। आंध्र प्रदेश न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले एन.वी रमना साल 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर चुने गए थे। फरवरी, 2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति से पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में थे। 

रमना ने आंध्र प्रदेश से वकील के तौर पर शुरुआत की थी। जस्टिस एन वी रमना ने आंध्र प्रदेश, मध्य और आंध्र प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरणों और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, श्रम, सेवा और चुनाव मामलों में उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस की है। करीब 45 साल का लंबा अनुभव रखने वाले एनवी रमना सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसले सुनाने वाली संवैधानिक बेंच का हिस्सा रहे हैं। 

देश और दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Hindi News


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here