International Yoga Day 2022: योग पार्ट ऑफ़ लाइफ नहीं बल्कि सभी के लिए वे ऑफ़ लाइफ बन रहा है-पीएम मोदी

0
272

International Yoga Day 2022: पूरी दुनिया में 21 जून को योग दिवस (Yoga Day) मनाया जाता है। भारत से लेकर दुनियाभर में आज ही के दिन योग दिवस मनाया जाता है। योग करने से अनेकों फायदे हैं। मन को शांत करने के लिए योग करना बेहद ज़रूरी है। योग करने से मन और तन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर सीएम योगी और सीएम धामी समेत कई राजनेताओं ने योग किया और साथ ही योग के गुण बताए। योग दिवस (Yoga Day) पर पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि आज हम योग ऐसे समय में मना रहे हैं जब भारत 75वां स्वतंत्र दिवस मना रहा है।

पृथ्वी के चारों ओर गार्डियन ऑफ़ रिंग बन रही

पीएम मोदी ने कहा कि जो स्थान भारत के इतिहास के साक्षी रहे हैं, आज उन सभी 75 ऐतिहासिक जगहों पर अलग-अलग योग दिवस मनाया जा रहा है। जो स्थान ऊर्जा के केंद्र रहे हैं आज योग दिवस (Yoga Day) पर एक साथ जुड़ रहे हैं। मैसूर (Mysore) के इतिहास को बताते हुए कहा कि मैसूर (Mysore) का भी एक अलग इतिहास रहा है। रहा है। ऊर्जा के केंद्रों में से एक मैसूर भी है।

भारत के ऐतिहासिक स्थलों पर सामूहिक योग का अनुभव भारत के अतीत को, भारत की विविधता और भारत की एकता को एक सूत्र में पिरोने जैसा है। आज पृथ्वी के चारों ओर ‘गार्डियन ऑफ़ रिंग बन रही’ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार ‘गार्डियन रिंग ऑफ़ योगा’ का अभिनव प्रयोग किया जो आज पूरे विश्व भर में किया जा रहा है।

दुनिया के अलग-अलग देशों में आज सूर्य की गति के साथ लोग योग कर रहे हैं, योग से जुड़ रहे हैं। जैसे-जैसे सूर्य उदय हो रहा है, सूर्य की किरण के साथ जुड़ते जा रहे हैं। पूरी पृथ्वी के साथ योग की रिंग बन रही है। यही है ‘गार्डियन रिंग ऑफ़ योगा’

उन्होंने आगे कहा कि योग दुनिया और हमारे लिए पार्ट ऑफ़ लाइफ (Part Of Life) नहीं है बल्कि योग सभी के लिए वे ऑफ़ लाइफ (Way Of Life) बन रहा है। हमारा दिन योग के साथ शुरू हो इससे बेहतर दिन की शुरुआत क्या हो सकती है ? हमने देखा भी है कि हमारे घर के बड़े दिन में अलग-अलग समय पर प्राणायाम करते हैं। कई लोग अपने ऑफिस में भी काम के बीच दण्डासन करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here