Delhi, UP और Bihar… हर जगह गर्मी से हाहाकार, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश ?

उत्‍तर भारत में पिछले दो दिन से लोग गर्मी से बेहाल है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दिल्‍ली में मॉनसून जून के आखिर तक पहुंचेगा।

0
1110
Monsoon Weather Update
Delhi, UP और Bihar... हर जगह गर्मी से हाहाकार, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश ?

New Delhi: उत्‍तर भारत में पिछले दो दिन से लोग गर्मी से बेहाल है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश , हरियाणा या फिर बिहार हर जगर मौसम (Monsoon Weather Update) का हाल एक जैसा ही है। गर्मी के बीच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में प्री मॉनसून बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अगले 7 दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

Also Read: ‘नवंबर तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त अनाज, पीएम ने किया ऐलान

दिल्ली में फिलहाल मॉनसून पहुंचने में देर है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, मॉनसून (Monsoon Weather Update)  15 जून तक ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्‍सों तक पहुंच जाएगा। दिल्‍ली में मॉनसून जून के आखिर तक पहुंचेगा।

इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात राज्य, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना हैं।

Also Read: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन…जानें बड़ी बातें

Read more articles on National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here