मेहुल चोकसी के वकील का दावा, कहा- जबरन पहुंचाया गया एंटिगा से डोमिनिका

भारत में पीएनबी घोटला करने वाली मेहुल चोकसी को लेकर सियासत गरमा गई है। एंटीगुआ और डोमिनिका के पीएम पर सवाल उठने लगने है।

0
607
Mehul Choksi
भारत में पीएनबी घोटला करने वाली मेहुल चोकसी को लेकर सियासत गरमा गई है। एंटीगुआ और डोमिनिका के पीएम पर सवाल उठने लगने है।

New Delhi: भारत में पीएनबी घोटला करने वाली मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को लेकर सियासत गरमा गई है। अब एंटीगुआ और डोमिनिका के पीएम पर सवाल उठने लगने है। डोमिनिका की कोर्ट को 2 जून यानी बुधवार को चोकसी के मामले में सुनवाई करनी है। देश के विपक्षी राजनेताओं ने आरोप लगाया है कि वह भगोड़े चोकसी को भारत वापस भेजने की साजिश का हिस्सा हैं।

Also Read Lockdown से कहीं मिली ढील तो कहीं पाबंदियां जारी, जानें अपने राज्य का हाल

बता दें जेल में मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को जमकर पीटा गया था। अहम बात ये है कि चोकसी अपनी मर्जी से डोमनिका नहीं गए थे बल्कि उन्हें जबरन एक जहाज में बिठाकर ले जाया गया था। इसके अलावा चोकसी ने भी आरोप लगाया है कि एंटीगुआ और भारतीय की तरह दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे एंटीगुआ और बारबुडा में जॉली बंदरगाह से अगवा किया और उसे डोमिनिका ले गए।

Also Read क्या वैक्सीनेशन के बाद Booster लेना है जरूरी ? जानें सच

किस तरह के सवाल उठ रहे है ?

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल (Vijay Agarwal) सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वह महिला कहां है, जिसके साथ मेहुल चौकसी कथित तौर पर एंटिगा से डोमिनिका गया था। तो वहीं चोकसी के वकील का आरोप है कि मेहुल को जबरन एंटिगा पहुंचाया गया। और ये पूरी घटना एक सीक्रेट ऑपरेशन का हिस्सा थी। चोकसी की मानें तो इस पूरे ऑपरेशन में इस महिला का इस्तेमाल किया गया था।

दरअसल, चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी (Nirav Modi) ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की घपला किया था। जिसके बाद से नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है और भारत में लाने के लिए मुकदमा चल रहा है। 2017 में एंटीगुआ एंड बारबुडा की नागरिकता ली थी और जनवरी 2018 के पहले हफ्ते में भारत से भाग गया था। इसके बाद ही ये घोटाला सामने आया था। अब भी सीबीआई की तरफ से जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here