राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिया अपना मतदान

0
236
Manmohan Singh Vote
Manmohan Singh Vote

Manmohan Singh Vote: देशभर में आज 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए संसद और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में मतदान किया गया। इस मौके पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी अपना मतदान देने के लिए संसद पहुंचे।

मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Vote) जिस दौरान संसद में मतदान करने पहुंचे, उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में वो बेहद कमजोर नजर आए। अपना मतदान देने के लिए 89 साल के मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर बैठकर संसद भवन पहुंचे और कुछ लोगों की मदद से अपना वोट डाला। डॉ. मनमोहन सिंह ने देश में आर्थिक सुधार के लिए कई बड़े कदम उठाए, इसके साथ ही वो 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की व्हीलचेयर पर बैठे तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद मनमोहन सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने ट्वीट कर डॉ. मनमोहन सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की है।

अमन शुक्ला नाम के एक यूज़र ने भी उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here