Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन बन रहा है शुभ संयोग, जानें क्या रहेगी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

0
353
करवा चौथ के दिन बन रहा है ये संयोग
करवा चौथ के दिन बन रहा है ये संयोग

Karwa Chauth 2022: कार्तिक मास में कई हिन्दू त्यौहार ऐसे होते है जो कि धूम-धाम से मनाए जाते हैं। हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चौथी तिथि यानी चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत शुभ माना जाता है। करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रख कर करवा माता की पूजा करती हैं। साथ ही महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना भी करती हैं। वहीं इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव (Bhagwan Shiv), माता पार्वती (Parvati Mata) और चंद्रदेव (Chandradev) की पूजा भी करती हैं। पूजा करने के बाद महिलाएं अपना उपवास खोलती है। आइए बताते है करवा चौथ के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय के समय के बारे में-

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय होने के पहले से ही शुरू हो जाता है। इस व्रत का समापन चंद्रमा के दर्शन के बाद से ही होता है। सुहागिन महिलाएं रात में चंद्र देवता की पूजा करने के बाद ही अपना उपवास खोलती है। बता दें कि इस साल करवा चौथ के व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर की शाम 06:01 बजे से शुरू होकर शाम 07:15 बजे तक ही रहेगा।

इस विधि विधान से करें पूजा

करवा चौथ के दिव महिलाओं को सभी कामों को छाड़कर स्नान करके साफ-सूथरे वस्त्र पहनने चाहिए। इसके बाद इस मंत्र को जप कर व्रत का संकल्प लें – ‘मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये कर्क चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।’ महिलाओं को सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर लेनी चाहिए। इसके बाद दिनभर बिना पानी के व्रत रखें। इसके बाद थोड़े से चावल भिगोकर उसको पीस लें और फिर उसी चावल से करवा पर रंग लगाए। करवा में गेहूं, चावल और शक्कर भर दें। इसके साथ ही आठ पूड़ी बना लें और मीठे में हल्वा या खीर भी बना लें।

वहीं अब पीली मिट्टी या गोबर की मदद से मां पार्वती (Parvati Mata) की प्रतिमा बना लें। अगर आप चाहें तो बाजार में मिलने वीले मूर्ति भी लेकर आ सकते है। इसके बाद एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर उस पर मूर्ति रख दें और विधि विधान से पूजा भी करें। मां पार्वती को महावर, मेहंदी, चुनरी, बिछुआ, कंघा, बिंदी और चूड़ी चढ़ाए। ऐसा करने से माता पार्वती और करवा माता आप से काफी प्रसन्न होती हैं। साथ ही आपको बता दें कि किसी भी शुभ काम की शुरूआत करने से हमेशा कलश स्थापित करना चाहिए।

चंद्रोदय का शुभ समय

हिंदू पंचाग के अनुसार हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 08:09 बजे होगा। वहीं आपको बता दें कि बारिश के चलते मौसम में बदलाव की वजह से चांद निकलने में थोड़ी सी देरी भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here