दो पुलिस वालों को मारा, पहचानिए इस खूंखार आतंकी को

शुक्रवार को श्रीनगर के बाराजुल्ला इलाके में आंतकियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी ,जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

0
624
Jammu and Kashmir
शुक्रवार को श्रीनगर के बाराजुल्ला इलाके में आंतकियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी ,जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

New Delhi: शुक्रवार को श्रीनगर (Srinagar) में आंतकियों ने बड़ा हमला किया। आंतकियों ने दोपहर में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानिए, विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोले PM

शुक्रवार की दोपहर श्रीनगर के बाराजुल्ला (Barzulla) इलाके में आंतकियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हमले में शहीद दोनों जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के बताए जा रहे हैं।

MP में बड़ा सड़क हादसा, अब तक 38 लोगों की मौत

पूरी घटना CCTV में कैद

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे आंतकी AK47 लहराते हुए बाजार में दिख रहे हैं। वहीं एक आंतकी AK47 से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस और सेना CCTV फुटेज के आधार पर आंतकियों की तलाश में जुट गई है। हमले के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला उस वक्त किया, जब वह श्रीनगर एयरपोर्ट को श्रीनगर शहर से जोड़ने वाली सड़क की सुरक्षा में तैनात थे।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here