पटरी पर दौड़ेगी 108 साल पुरानी ट्रेन, जानिए किस रूट पर चलेगी

भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ऐतिहासिक 108 साल पुरानी ट्रेन,1 दिसंबर 2020 से एक बार फिर पटरियों पर वापस लौट आई है।

0
756
Indian Railway
भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ऐतिहासिक 108 साल पुरानी ट्रेन,1 दिसंबर 2020 से एक बार फिर पटरियों पर वापस लौट आई है।

New Delhi: भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ऐतिहासिक 108 साल पुरानी ट्रेन 1 दिसंबर 2020 से एक बार फिर पटरियों पर चलने लगी है। क्या आप जानते है इस ट्रेन का नाम क्या है, अगर नही तो हम आपको बता दें यह  ट्रेन पंजाब मेल (Punjab mail) है, जो की 255 दिनों के बाद वापस लौटी है। देश के करीब सात राज्यों को जोड़ने वाली पंजाब मेल बीते 22 मार्च से बंद थी। अब यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शुरु हो गई है, लेकिन पंजाब के फिरोजपुर कैंट जंक्शन (Indian Railway) से 3 दिसंबर से शुरु होने वाली है। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट की बुकिंग चालू हो गई है।

जानिए दिवाली के दिन आखिरी मेट्रो कब तक मिलेगी?

लंबे समय के बाद पंजाब में 1 दिसंबर से पंजाब मेल के शुरू होने के साथ ही अमृतसर से चलकर राजस्थान के अजमेर शरीफ जाने वाली (Indian Railway) साप्ताहिक ट्रेन अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस भी चलने जा रही है। पंजाब मेल के शुरू होने से आम यात्रियों के साथ-साथ सेना के जवानों और अधिकारियों को विशेष फायदा होगा। भारतीय रेल की यह ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर कैन्ट जंक्शन से शुरू होकर देश के सात राज्यों को आपस में जोड़ने का काम करती है।

किन राज्यों में चलेगी? 

पंजाब में फिरोजपुर कैंट जंक्शन, कोट कपुरा जंक्शन, गंग्सर जीतू, भटिंडा जंक्शन, हरियाणा के जींद जंक्शन, रोहतक जंक्शन, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, दिल्ली के शकूरबस्ती, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन, आगरा कैन्ट, राजस्थान के धौलपुर, मध्य प्रदेश के मोरेना, ग्वालियर जंक्शन, दतिया, झांसी जंक्शन, ललितपुर, भोपाल जंक्शन, खंडवा जंक्शन और महाराष्ट्र भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, दादर सेंट्रल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचती है।

नोएडा-दिल्ली जाने वाले ध्यान दें, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतीय रेलवे (Indian Railway) की इस ट्रेन की शुरुआत आज से करीब 108 साल पहले 1 जून 1912 को हुई थी। तब से लेकर लॉकडाउन के पहले तक यह बिना रुके सवारियों को ढो रही है। अब यह ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर मंडल रेलवे की पहली सबसे पुरानी ट्रेन बन गई है।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here