LIVE: असम में 27 मार्च से शुरू होंगे चुनाव, 2 मई को पांचों राज्यों के आएंगे नतीजे

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चुनावी तारीखों का एलान करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं । कोरोना काल के बाद से पहली बार एक साथ चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं।

0
635
elections 2021
बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव ? आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग करेगा एलान

Election 2021 Dates Full Schedule Live: केरल में 6 अप्रैल को सभी सीटों पर वोटिंग होगी। असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। 27 मार्च से शुरु होंगे चुनाव, 2 मई को पांचों राज्यों के आएंगे नतीजे। सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है कि केरल में पहले 21,498 चुनाव केंद्र थे, अब वहां चुनाव केंद्रों की संख्या 40,771 होगी. पश्चिम (West Bengal Election 2021 Dates) बंगाल में 2016 में 77,413 चुनाव केंद्र थे अब 1,01,916 चुनाव केंद्र होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक असम में 2016 विधानसभा चुनाव में 24,890 (West Bengal Election 2021 Dates)  चुनाव केंद्र थे, इस बार 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 33,530 होगी। तमिलनाडु में 2016 विधानसभा चुनाव में 66,007 चुनाव केंद्र थे, इस बार 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 88,936 होगी।

WEST BANGAL ELECTION
केरल में 6 अप्रैल को सभी सीटों पर वोटिंग होगी। असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। 27 मार्च से शुरु होंगे चुनाव, 2 मई को पांचों राज्यों के आएंगे नतीजे।

सुनील अरोड़ा ने बताया कि असम विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान। 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। मतगणना 2 मई को होगी।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि उम्मीदवार समेत पांच लोगों को प्रचार के लिए डोर टू डोर कैंपेन की इजाज़त होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल समेत दूसरे राज्यों में भी सीआरपीएफ की तैनाती होगी। सुरक्षा के कड़े (West Bengal Election 2021 Dates) इंतज़ाम किए जाएंगे। सभी संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के लिए नामांकन भरने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी होगी।


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि सभी चुनाव अधिकारियों का कोरोना वायरस टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग के अधिकारियों को (West Bengal Election 2021 Dates) चुनाव से पहले वैक्सीन लगाए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी दी है कि इस बार वोटिंग का वक्त एक घंटा बढ़ाया गया है। चुनाव आयुक्त ने बताया कि डोर टू डोर कैंपेन के दौरान पांच से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें: यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस App के जरिए बुक करें General Ticket


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पांच राज्यों में इस बार 18 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 824 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। उन्होंने बताया कि असम में 33 हज़ार पोलिंग स्टेशन होंगे। इस बार के चुनाव के लिए तमिलनाडु में 66 हज़ार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी दी कि इस बार पश्चिम बंगाल में 1 लाख 1 हज़ार 916 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कोरोना काल की वजह से चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में लगभग 30 फीसदी मतदान केंद्र बढ़ा दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Social Media पर सख्त हुई सरकार, अब नहीं चलेगा ये सब


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चुनावी तारीखों का एलान करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं । कोरोना काल के बाद से पहली बार (West Bengal Election 2021 Dates) एक साथ चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि चुनावों के दौरान कोरोना की गाइडलाइन्स का पूरी (West Bengal Election 2021 Dates) तरह पालन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान कोरोना के योद्धाओं को सलाम भी किया। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव कोरोना को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा।


देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 

देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here