भारत विरोधी कंटेट डालने पर भारत सरकार ने 16 YouTube Channels Ban किए, इनमें से 6 पाकिस्तानी

0
332

YouTube Channels Ban: देश की आंतरिक सुरक्षा, विदेशी संबंध और सार्वजनिक व्यवस्था पर गलत प्रचार करने वाले चैनल्स पर भारत सरकार ने एक बार फिर से नकेल कसा है। भारत सरकार के सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने 16 यू-ट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी है। इनमें दस भारतीय और छह पाकिस्तानी यूट्यूब शामिल हैं।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने IT Rules 2021 का इस्तेमाल करके इन सभा चैनल्स पर बैन (YouTube Channels Ban) लगाया है। भारत सरकार के प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो के मुताबिक ये सभी चैनल्स भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। आपको बता दें, बैन किए गए सभी यू-ट्यूब समाचार चैनल्स के दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से भी ज्यादा थी।

सरकार ने कहा, “इनमें से किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने आईटी नियम, 2021 के नियम 18 के तहत मंत्रालय को आवश्यक जानकारी नहीं दी थी।” मंत्रालय की ओर से कहा गया कि, “भारत के कुछ यू-ट्यूब चैनलों द्वारा प्रकाशित सामग्री में एक समुदाय को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक समुदायों के सदस्यों के बीच घृणा को बढ़ावा दिया गया। इस तरह की सामग्री से सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश थी।”

पहले भी की गई थी कार्रवाई

पिछले दिनों में मंत्रालय ने IT Rules 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए 22 यू-ट्यूब चैनल्स, 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक किया था। ये सभी अकाउंट्स और चैनल्स संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर गलत जानकारी फैला रहे थे। ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here